दूर नदियॉं किनारे
Hindi language _ हिंदी भाषा
पानी से खेलती शाखा
छिंद पर्ण अनियारे
बंटे रेखाएं तरल
दूर नदियॉं किनारे ।
किश्ती की उछल कूद
रंग तरंग नियारे
चहकते नभचर
दूर नदियॉं किनारे ।
झूले बया का घोंसला
छाया अपनी निहारे
पाए स्निग्ध शीतलता
दूर नदियॉं किनारे ।
मोड नदी का कुंडल
खूबसूरत नजारे
मनभावन एकांत
दूर नदियॉं किनारे ।
होते सजल नयन
खाते झकोले मुनारे
संध्या नारिंगी हिलोर
दूर नदियॉं किनारे ।
रचना : सुरेश महादेवराव देशमुख , नागपूर
No comments:
Post a Comment