Friday, June 3, 2022

निर्माण - भाग ८. hindi language _ हिंदी भाषा

निर्माण - भाग ८ 
 Hindi language _ हिंदी भाषा

दोपहर १ बजे वापिस सुपरवाइझर दौडा दौडा ऑफिस आया . 
' साहब , बडे साहब आए है . बहुत गुस्से में है और काम भी बंद कर दिया हैं .. आपको बुलाया है साइट पर...' सुपरवाइझर ने कहा .
' ठीक है , चलो .' मैने कहा . 
साइट पर काम बंद था . मजदूर बैठे थे . मुझे देख कर ही बडे साहब का गुस्सा फूट पडा . 
' मैने काम रोकने के लिए बोला था , फिर काम कैसे चालू रखे ?' बडे साहब ने तमतमाते हुए कहा . 
' लेकीन काम क्यों बंद रखना है , यह तो मुझे पता होना चाहिए ! ' मैने संयत स्वर में कहा . 
सुपरवाइझर को मैने कहा की , मजदूरों को खाना खाने की छुट्टी दे दो . 
' मैने बोला था काम रोकने के लिए... कारण की क्या जरूरत है ?' बडे साहब ने उंची आवाज में कहा . 
' मेरे पास पहले ही समय की कमी है .‌‌... आपने बोला ठीक है , लेकीन कारण बताने में क्या हर्ज है ?' मैने कहा .
' तुम उंची आवाज में बात कर रहे हो...' बडे साहब ने गुस्से से कहा .
' नही सर , मै नॉर्मल आवाज में बात कर रहा हूं ... आप उंची आवाज में बात कर रहे है..' मैने कहा .
बडे साहब गुस्से से आग बबूला हो गये . 
' मेरी बात का कोई महत्त्व नही ?' बडे साहब ने बोला .
' आपकी बात का महत्व है ... लेकीन कारण बताने में क्या परेशानी है ?' मैने पूछा . 
बडे साहब मेरे बर्ताव से बेचैन हो गये . 
' सर कारण बताइए , मै अभी तुरंत काम रोकता हूं . और कोई समस्या है तो उसका समाधान खोजने की पुरी कोशिश करूंगा .' मैने शांत स्वर में कहा .
साहब नरम पडे .
' GM साहब बोल रहे थे की , आपका सेप्टिक टैंक प्ले ग्राउंड की सीमा में है ...' बडे साहब ने कारण बताया .
' यह बात है ? आप चिंता न करे.. मै एक घंटे के भीतर प्ले ग्राउंड की सीमा मार्क करता हूं . फिर आप देख लिजीएगा .' मैने कहा .
' ठीक है..' बडे साहब बोले .
मैने सुपरवाइझर को स्पोर्ट्स इन्चार्ज को खोजने के लिए भेजा . आधे घंटे में स्पोर्ट्स इन्चार्ज आए . मैने समस्या बताई . हम ने टेप से नाप कर ग्राउंड की बाउंड्री मार्क की . मै बडे साहब के ऑफिस गया और उन्हें ले कर साइट आया . सेप्टिक टैंक बाउंड्री से १५ फीट बाहर थी . 
' ठीक है सर ?' मैने पूछा .
' हां ठीक है...' बडे साहब ने कहा .
मजदूर भी खाना खा कर आए थे . काम फिर से शुरू हुआ .
( क्रमशः )

लेखक : सुरेश महादेवराव देशमुख , नागपूर

No comments:

Post a Comment