Monday, March 28, 2022

भारतीय रेल. Hindi language _ हिंदी भाषा

भारतीय रेल
Hindi language _ हिंदी भाषा

ना थकती कभी ना थमती
रेल हमारी सदा चलती
रोजगार का विशाल स्त्रोत
दिलों को ये दिलों से जोडती ।

देश के हर कोने को जोडे
यात्री को गंतव्य तक छोडे
रात - दिन अविराम दौडे
फर्ज से कभी मुंह ना मोडे ।

सामग्री , खनिज पहुंचाए
प्यासे के लिए ढ़ोती पानी
चैतन्य वाहिका भारत की
जनता की जीवनदायिनी ।

सेवा में लोहपथगामिनी
सुरक्षित सफर सुहाना
हर दिल अजीज दुलारी
गुनगुनाए कौमी गाना ।

कर्मचारी , अफसर तत्पर
हर मौसम में करते काम
रेल परिवार की सेवा को
देशवासी करते सलाम ।

रचना : सुरेश महादेवराव देशमुख , नागपूर

No comments:

Post a Comment