Monday, March 28, 2022

आखिरी बार. Hindi language _ हिंदी भाषा

आखिरी बार

आखिरी बार देखा गया था
आसमान से टूटता तारा
टूटे प्यार के कसमे - वादें
डूब गया प्रीति का सितारा ।

आखिरी बार देखा गया था
बुझता सिसकता अंगारा
राख मे खोजता फिरता
स्मृति अवशेष का जखीरा ।

आखिरी बार देखा गया था
शुभ्र दुपट्टे का उजियारा
मजबूरी का आलम देखो
चारों ओर फैला अंधियारा ।

आखिरी बार देखा गया था
टूटे पंख का नादान भौरा
जलना उसकी फितरत
सांसों का बन गया धुंवारा ।

रचना : सुरेश महादेवराव देशमुख, नागपूर

No comments:

Post a Comment