Wednesday, March 16, 2022

तुम हो तो ही हम है ( कविता )

तुम हो तो ही हम है
Hindi language _ हिंदी भाषा

यह अनंत दुनिया
अजब भूलभुलैया
कुछ कुछ वहम है
_ तुम हो तो ही हम है ।

रिश्तें - नाते अनगढ़
कुछ भ्रांतियां सुघड़
कुछ मीठे भरम है
_ तुम हो तो ही हम है ।

श्रध्दा रहित बंदगी
बेतरतीब जिंदगी
तुम्हारे ही करम है
_ तुम हो तो ही हम है ।

कुछ अनकहे बोल
प्रीत सदा अनमोल
बाहु झुला क्या कम है
_ तुम हो तो ही हम है ।

कंकन किंकिनि धुन
पैंजनी की रुनझुन
बातों में सरगम है
_ तुम हो तो ही हम है ।

समर्पण की आहुति
अद्वैत की परिणति
साथ हर जनम है
_ तुम हो तो ही हम है ।

रचना : सुरेश महादेवराव देशमुख , नागपूर

No comments:

Post a Comment