पहचान
Hindi language _ हिंदी भाषा
पुण्यभूमी हिंदुस्थान
हम उसकी संतान
कहे सब हिंदुस्थानी
मेरी यही पहचान ।
नर रूप मिला हमें
मातापिता भगवान
परमात्मा की कृपा ने
तन मन किया प्रदान ।
जिस देश , वेश में हो
सागर या आसमान
सत्कर्म की राह पर
हम बनेंगे इन्सान ।
राम सीता कृष्ण राधा
शिव सति कृपा निधान
गंगा यमुना सरस्वती
हम जलबिंदू समान ।
रचना : सुरेश महादेवराव देशमुख , नागपूर
No comments:
Post a Comment